आवश्यक डाउनलोडस्
>>> अधिक
   प्रस्तावना :-

उत्तराखण्ड एक सैनिक / अर्द्ध सैनिक बाहुल्य राज्य है, जहां प्रतिवर्ष बडी संख्या में सैनिक सेवानिवृत होते है, जिनका पुनर्वासन एवं कल्याण केन्द्र एवं राज्य सरकार के लिए एक बडी चुनौती है। इसके लिए जहां निदेशालय सैनिक कल्याण के माध्यम से विविध कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल), अपनी स्थापना (वर्ष 2004) अवधि काल से ही पूर्व सैनिकों / अर्द्ध सैनिकों एवं उनके आश्रितों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराकर पुनर्वासन का कार्य कर रहा है।
   गठन :-

उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल), उत्तराखण्ड राज्य का एक सार्वजनिक उपक्रम है। जिसकी स्थापना 01 मार्च 2004 को उत्तरांचल पूर्व सैनिक कल्याण लि0 (उपसुल) के रूप में हुई थी। तत्पश्चात् दिनांक 31 जनवरी 2007 से उपसुल को निगम बनाते हुए इसका नाम "उपनल" किया गया। उपनल, भारतीय कम्पनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत रजिस्टर्ड है।
   उद्देश्य :-

1.
पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के पुर्नवास एवं पुन: रोजगार के लिए निरंतर नये और बेहतर प्रयास करना तथा उनके आश्रितों को उपयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार /स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना
2.
उपनल को राज्य सरकार के लिए पारदर्शी एवं कुशल आउट सोर्सिंग एंजेन्सी बनाना।
   सेवांए :-

1.
उपनल, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिसेटलमेन्ट (DGR), भारत सरकार के अन्तर्गत रजिस्टर्ड आउटसोर्सिंग एजेन्सी है। वर्तमान में लगभग तीन हजार पूर्व सैनिकों को सम्पूर्ण भारत में उपनल द्वारा विभिन्न सिक्योरटी अनुबंध के लिए तैनात किया गया हैं।
2.
उपनल, उत्तराखण्ड सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण आउटसोर्सिंग एजेंसी है। जिसके द्वारा लगभग 22 हजार कर्मचारियों को उत्तराखण्ड सरकार के आदेश मे प्रमाणित दिशाओं और संदर्भित शर्तों के अनुसार नियुक्त किया गया है।
3.
रोजगार सृजन के लिए उद्यमिता विकास वर्तमान के अन्तर्गत छ: कोरियर ऐजेंसियॉ राज्य में संचालित हैं, जिन्हें ESM द्वारा संपादित किया जा रहा है। निकट भविष्य में ऐसी अधिक परियोजनाएं प्रस्तावित है।

Contact Details (Head Office)Contact Details (RPO Haldwani)
Uttarakhand Purv Sainik Kalyan Nigam Ltd.
Andaman Road GarhiCant Dehradun, Uttarakhand, India. [PinCode-248001]
Phone: 0135-2750178, Fax: 0135-2754041, Email: rpo@upnl.co.in, info@upnl.co.in
Uttarakhand Purv Sainik Kalyan Nigam Ltd.
- Near E.N.T Hospital,Gali No 1A, Himgiri, Aadarsh Nagar Colony, Pili Kothi, Kaladhungi road, Haldwani Uttarakhand. [PinCode-263139]
Phone : 05946- 297530, Email: upnl_haldwani@rediffmail.com